छापेमारी में नौ मवेशियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चतरा जिला के जमशेद उर्फ चौधरी कुरैशी (पिता मो रज्जाक) के रूप में की गयी

कटकमसांडी. पेलावल थाना क्षेत्र के खुटरा गांव के पास शुक्रवार को पुलिस ने छापामारी कर मवेशियों से भरे एक पिकअप वाहन को जब्त किया और एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान चतरा जिला के जमशेद उर्फ चौधरी कुरैशी (पिता मो रज्जाक) के रूप में की गयी, जिसे जेल भेज दिया गया. वाहन में नाै मवेशी थे. पुलिस ने इन मवेशियों को खुटरा गांव के लोगों को सौंप दिया. पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि इस संबंध में कटकमसांडी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी.

बालू अनलोड कर लौट रहा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

चौपारण. एनएच-टू स्थित दनुआ घाटी में शुक्रवार को ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक 30 वर्षीय राजकुमार यादव (पिता युगेश्वर यादव) की मौत हो गयी. मृतक पिपराही बाराचट्टी गया का रहने वाला था. राजकुमार बालू अनलोड कर चौपारण चट्टी से बाराचट्टी लौट रहा था. इसी बीच ट्रैक्टर से संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगो की मदद से घायल अवस्था में राज कुमार को सामुदायिक अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया. हजारीबाग ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >