मारपीट में दो महिला सहित छह लोग घायल

भगहर परसातरी के एक घर में घुसकर मारपीट करने और घर में आग लगाने की घटना में दो महिला सहित छह लोग घायल हो गये.

चौपारण. भगहर परसातरी के एक घर में घुसकर मारपीट करने और घर में आग लगाने की घटना में दो महिला सहित छह लोग घायल हो गये. सीएचसी में घायलों का इलाज हुआ. इस संबंध में राम बचन भुइयां ने 14 मई को चौपारण थाना में आवेदन देकर पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. उन्होंने बताया कि परिवार के सभी लोग घरेलू कामकाज कर रहे थे. तभी गांव के राजू यादव, देवानंद यादव, गुड्डू यादव, विपिन यादव व नीतीश यादव (सभी के पिता उपेंद्र यादव) ने अचानक घर में घुसकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे. रोकने पर मेरे भाई योगेंद्र भुइयां व भतीजे राजेश पर लोहे की रॉड से वार कर दिया. बीच बचाव के लिए आयी समुंद्री देवी, कृष्णा भुइयां, जितेंद्र भुइयां व चिंता देवी के साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट की.

घर से पांच लाख के जेवर और 40 हजार नकद चोरी

विष्णुगढ़. ब्लॉक रोड स्थित सुधीर राय के घर में 14 मई की रात चोरी की वारदात हुई. चोरों ने श्री राय के घर से पांच लाख के जेवरात और 40 हजार रुपये नकद ले भागे. इस संबंध में भुक्तभोगी ने थाना में आवेदन दिया है. विष्णुगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >