हजारीबाग : नशा मुक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश को लेकर एक लघु फिल्म बनाया जा रहा है. इसके लिए एस. राज खोरठा वीडियो की ओर से सदर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर जिले के विभिन्न स्थानों पर सूटिंग की अनुमति मांगी है. फिल्म की शूटिंग सीतागढ़, कन्हरी जंगल एवं पहाड़, अमृत नगर, संत कोलंबस कॉलेज, चानो, लालपुर, टोल गेट सहित शहर के आसपास के क्षेत्रों में की जानी है. फिल्म के लेखक एवं निर्देशक अधिराज वर्मा हैं, जबकि नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता परामर्शदाता अरुण यादव निर्माता की भूमिका निभा रहे हैं.
फिल्म में मुख्य अभिनय सुरेंद्र महतो करेंगे.निर्माता अरुण यादव ने कहा कि लघु फिल्म का उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने प्रशासन से सूटिंग के दौरान आवश्यक सहयोग एवं अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है.उन्होंने बताया कि अधिराज वर्मा इससे पहले खोरठा फिल्म यारी का निर्देशन कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने कई सामाजिक एवं व्यावसायिक विज्ञापनों के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. टीम को उम्मीद है कि यह लघु फिल्म नशा मुक्ति अभियान को जन-आंदोलन बनाने में प्रभावी भूमिका निभाएगी.
