डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो में शनिवार को इंटर हाउस प्रतियोगिता हुई. मौके पर निदेशक आईपी भारती ने कहा कि इंटर हाउस प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों के बीच टीम भावना व नेतृत्व कौशल के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है.
बरकट्ठा. डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो में शनिवार को इंटर हाउस प्रतियोगिता हुई. मौके पर निदेशक आईपी भारती ने कहा कि इंटर हाउस प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों के बीच टीम भावना व नेतृत्व कौशल के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है. प्राचार्या स्वाति रंजन ने कहा कि विद्यालय न सिर्फ छात्रों के पढ़ाई के लिए सजग है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है. सीसीए इंचार्ज प्रीति प्रभा ने बताया कि प्रतियोगिता में टैगोर हाउस, रमन हाउस, शिवाजी हाउस और अशोक हाउस के प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में हुई, जिसमें कक्षा एक से तृतीय तक चित्रांकन प्रतियोगिता, कक्षा चतुर्थ से आठवीं तक मां पर निबंध तथा कक्षा नवम से लेकर 12वीं तक क्विज का आयोजन किया गया. चित्रांकन प्रतियोगिता के प्रथम विजेता प्रियल गुप्ता (शिवाजी हाउस), द्वितीय प्रिया कुमारी (अशोक हाउस) और तृतीय अलका कुमारीन (टैगोर हाउस) ने प्राप्त किया. वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम वर्षा कुमारी (अशोक हाउस) व द्वितीय आर्या कुमारी (शिवाजी हाउस) रही. जबकि क्विज में प्रथम स्थान पर रमन हाउस रहा. कुल प्राप्तांकों के आधार पर शिवाजी हाउस प्रथम स्थान पर रहा. प्रतियोगिता को सफल बनाने में हेमंत कुमार, दीक्षा, मुरलीधर महतो समेत अन्य शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.