बड़कागांव. बनस पूजा को लेकर बड़कागांव में शिव भक्तों ने मंगलवार को धुरिया लोटन किया. इससे पहले शिव भक्तों ने अहले सुबह भगवान शंकर एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की. इसके बाद शिव मंदिर से लेकर हरदरा नदी (सूर्य मंदिर) तक एक किमी लोटन करते हुए पहुंचे. नदी में पहुंचकर स्नान किया. इसके बाद गंगा स्तुति कर वैतरणी पार की. बेंत की लकड़ी को मोड़कर बालू में गाड़ दिया गया, जिसे शिव भक्तों ने पार कर शक्ति का परिचय दिया. इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी. शिव भक्तों एवं भक्ताइनों ने नहाय-खाय किया. अब शिव भक्त 24 घंटे उपवास पर रहेंगे. 27 मई की शाम मेला जमेगा. 28 मई की अहले सुबह शिव भक्त बनस पर झूलेंगे.
शिव भक्तों ने किया धुरिया लोटन, आज मेला

शिव भक्तों ने किया धुरिया लोटन, आज मेला
Copied link
शिव मंदिर से हरदरा नदी तक एक किमी लोटन करते हुए पहुंचे