बनस पूजा में शिव भक्तों ने किया धुरिया लोटन

बनस पूजा को लेकर बड़कागांव में शिव भक्तों ने रविवार को धुरिया लोटन किया.

बड़कागांव. बनस पूजा को लेकर बड़कागांव में शिव भक्तों ने रविवार को धुरिया लोटन किया. शिव भक्त अहले सुबह भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा अर्चना करने के बाद धुरिया लोटन किया. शिव भक्तों ने शिव मंदिर से लेकर हरदरा नदी (सूर्य मंदिर) तक एक किलोमीटर रोलिंग अर्थात घुलटन करते हुए पहुंचे. शिव भक्त नदी में पहुंचकर स्नान किया. इसके बाद गंगा स्तुति कर वैतरणी पार किया. बेंत की लकड़ी को मोड़कर बालू में गाड़ा गया, जिसमें शिव भक्त प्रवेश किये. जलाशय में डूबकर अपनी भक्ति और शक्ति का परिचय दिया. इसे देखने के लिये हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी. पुजारी चिंतामणि महतो, पाठ बजनिया धनेश्वर राम ने बताया कि 19 मई की रात भगवान शंकर व पार्वती का विवाह कार्यक्रम होगा. 20 मई को सुबह तीन बजे शिव भक्त दहकते अंगारों पर चलकर अपनी भक्ति का परिचय देंगे. मेले को सफल बनाने के लिये समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार, सचिव पवन कुमार, उपसचिव हरिनाथ राम, कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद दांगी, उप कोषाध्यक्ष संजय कुमार, संरक्षक दर्शन प्रसाद कुशवाहा, जयशंकर मेहता, चमन महतो, अंतू महतो, रतन महतो, हरि महतो, पूजा प्रभारी कीर्तन महतो आदि लोग लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >