बड़कागांव में अनोखी पहल: युवाओं को फुटबॉल, बालिकाओं को सैनिटरी पैड, नशे से दूर रहने की अपील

बड़कागांव में दिशोम गुरु शिबू सोरेन फाउंडेशन ने युवाओं को फुटबॉल और बालिकाओं को सैनिटरी पैड वितरित किए। साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

बड़कागांव: बड़कागांव के तलसवार पंचायत के स्थित कोयलंग में दिशोम गुरु शिबू सोरेन फाउंडेशन के कार्यालय में संस्था द्वारा युवाओं को फुटबॉल एवं बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरण किया गया . सचिव देवंती देवी के द्वारा युवकों एवं युवकों फुटबॉल दिया गया. एवं महिलाओं और बच्चियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सैनेटरी पैड भी वितरण किया गया.

संस्था के अध्यक्ष सुचिता कुमारी के द्वारा अपने राष्ट्र हित के लिए युवाओं और बच्चियों से अपील करते हुए कहा है कि क्षेत्र के युवा नशा एवं अन्य बुराइयों को त्यागते हुवे शिक्षा , स्वास्थ्य और समाज के प्रति जागरूक रहे . इसके बाद अनीता कुमारी द्वारा जागरूकता गीत प्रस्तुत की गई.

मौके पर संध्या कुमारी, रेखा देवी, कौशिल्या देवी, प्रियंका कुमारी, समृद्धि कुमारी , ललिता देवी, पूनम कुमारी, मंजू देवी, रूपेश कुमार और समाज सेवी आनंद प्रसाद कुशवाहा, प्रदीप महतो, गणेश महतो, कमल तुरी और प्रवीण कुमार महतो एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >