हजारीबाग के कुम्हारटोली विद्यालय में विज्ञान सप्ताह शुरू, दो अगस्त तक चलेगा आयोजन

हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विज्ञान सप्ताह का शुभारंभ हुआ. छात्र विज्ञान आधारित गतिविधियों में भाग लेंगे और वैज्ञानिकों के योगदान को जानेंगे.

हजारीबाग: कुम्हारटोली स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को विद्या भारती के तहत विज्ञान सप्ताह शुरू हुआ. यह आयोजन दो अगस्त तक चलेगा, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं विज्ञान आधारित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे. मुख्य अतिथि हजारीबाग विभाग के विभाग निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक, बौद्धिक, मानसिक व आध्यात्मिक सोच का विकास कर रही है.

विज्ञान विभाग प्रमुख राकेश कुमार सिंहा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ समाज में सकारात्मक सोच का संचार करती हैं. प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहु ने बताया कि विज्ञान सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों को भारत के महान वैज्ञानिक ऋषि-मनीषियों के योगदान से परिचित कराया जायेगा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जायेगा. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी अनिल कुमार समेत सभी आचार्य व शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >