युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर रोड जाम किया

केरेडारी थाना क्षेत्र के गर्रीकला निवासी निरंजन कुमार (पिता- परमेश्वर साव) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है

बड़कागांव. केरेडारी थाना क्षेत्र के गर्रीकला निवासी निरंजन कुमार (पिता- परमेश्वर साव) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के पंकरी बरवाडीह स्थित भोक्ता स्थान मंदिर के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आरोपी परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए थाने ले जाकर जाम हटवाया.

परिजनों का आरोप है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. 16 अप्रैल की शाम करीब 7:05 बजे निरंजन कुमार मंदिर के पास बेसुध अवस्था में अपनी मोटरसाइकिल के साथ पाये गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाकर परिजनों को सूचना दी. गंभीर हालत में पहले केरेडारी और फिर हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष के लोगों ने युवक को बुलाकर किसी पदार्थ में जहर मिलाकर हत्या कर दी. इससे क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. मौके पर सीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव, एसआई अमित कुमार, छोटू उरांव, गजेन्द्र सिंह और सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >