बरकट्ठा: थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर हुई अलग-अलग सड़क दुघर्टना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सोमवार को हुई सड़क हादसे में ग्राम तारकेश्वर हुगली पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद रहीमउद्दीन 30 वर्ष तथा दूसरी घटना में ग्राम बरकट्ठा निवासी आलोक कुमार वर्मा 15 वर्ष घायल हो गये.
घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. जबकि चिकित्सक ने मोहम्मद रहीम उद्दीन को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.
