सोहराई एवं कोहबर कला प्रशिक्षण कार्यशाला पोस्टर का विमोचन

कार्यक्रम तरंग ग्रुप की ओर से हजारीबाग में आयोजित की गयी थी.

हजारीबाग. 10 दिवसीय नि:शुल्क सोहराई एवं कोहबर चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला 2025 का पोस्टर विमोचन मंगलवार को जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने किया. कार्यक्रम तरंग ग्रुप की ओर से हजारीबाग में आयोजित की गयी थी. खेल पदाधिकारी ने बताया कि हजारीबाग की सुप्रसिद्ध आर्ट सोहराई एवं कोहबर को आज के युवा वर्ग तक पहुंचाने का बहुत ही बेहतरीन प्रयास है. इस तरह का आयोजन चित्रकला से जुड़ी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने एवं बेहतरीन मंच देना जरूरी है. संस्था के सचिव अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि झारखंडी एवं भारतीय लोक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन 25 फरवरी से नौ मार्च 2025 के बीच इंद्रपुरी चौक स्थित साईं बैंक्वेट हॉल न्यू विशाल मार्ट के बगल में किया जा रहा है. कार्यशाला में 15 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियां शामिल होंगे. इसमें 60 सीटों पर रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा. कार्यशाला में भाग लेने के लिए प्रशिक्षुओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा. प्रसिद्ध कला प्रशिक्षकों के माध्यम प्रतिभागियों को सोहराई एवं कोहबर पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा. कार्यशाला संपन्न होने के बाद प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार पेंटिंग की प्रदर्शन नौ मार्च को स्थानीय नगर भवन हजारीबाग में की जायेगी. सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. रजिस्ट्रेशन 24 फरवरी तक फोन एवं व्हाट्सएप 7992361860 पर कॉल कर कराया जा सकता है. कार्यक्रम में मनोज कुमार, अपराजिता तिवारी, शशिकांत, इंद्रजीत भारती, अगस्त्या एवं कृष्णा दांगी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >