आइसीटी लैब से दो लाख की संपत्ति चोरी

कन्या प्लस टू उवि बेलकप्पी की घटना

बरकट्ठा. उत्क्रमित कन्या प्लस टू उवि बेलकप्पी के आइसीटी लैब का ताला लगाने वाली कड़ी काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है. इस बाबत प्रधानाध्यापक संजय कुमार दास ने गोरहर थाना और जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन दिया है. जिसमें बताया है कि रविवार को शिक्षक मुकेश कुमार पांडेय किसी जरूरी काम से विद्यालय गये थे. उन्होंने देखा कि विद्यालय में आइसीटी लैब के कमरे का ताला लगाने वाला कड़ी कटी हुई है. वहीं कमरे से दो माउस, एक कीबोर्ड, चार सीपीयू, एक प्रोजेक्टर, एक स्पीकर, 11 हेडफोन, एक वाईफाई की चोरी कर ली गयी है. एचएम संजय दास ने बताया कि विद्यालय में 25 दिसंबर से अवकाश है. चोरों ने इसी का फायदा उठाया. चोरी गये सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये बतायी गयी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

सिरहाने बोरसी रखकर सोया था, झुलसा

बरही. बोरसी (अंगीठी) की आग से बीरेंद्र यादव झुलस गया. इलाज बरही अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया. बीरेंद्र चौपारण स्थित अपने घर में सिरहाने बोरसी रखकर चारपाई पर सो रहा था. घर के बच्चों ने बोरसी में लकड़ियां सुलगा दी. इसके बाद दूसरे कमरे में चले गये. बोरसी की आंच से बीरेंद्र झुलस गया. इधर, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र रजक ने लोगों को सचेत किया है अंगीठी का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें. पक्के मकान के भीतर अंगीठी या अलाव नहीं जलाये. इससे निकलने वाला धुआं जानलेवा हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >