डॉक्टर-कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग, पेटो स्वास्थ्य केंद्र में बैठक

दारू के पेटो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एचएमसी की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

दारू: दारू प्रखंड क्षेत्र के पेटो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को हॉस्पिटल मैनेजमेंट कमेटी और रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई. इसमें जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गयी.

बैठक में बीडीओ हारून रशीद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, ईरगा पंचायत की मुखिया अनीता देवी, हरली मुखिया फरजाना खातून, जिनगा मुखिया पिंकी देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर एवं कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को समय पर इलाज मिल सके. बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, कर्मियों की नियमित उपस्थिति और ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >