हजारीबाग : गर्भवती महिला को खाट पर लेटाकर तीन किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

वर्षों से गांव की गर्भवती व बीमार लोगों के समक्ष विकट समस्या हो रही है. इस गांव में सड़क निर्माण नहीं होने का मुख्य कारण वन विभाग द्वारा एनओसी नहीं मिलना बताया जा रहा है.

इचाक : हजारीबाग जिले में पहाड़ों के बीच बसा पूरनपनिया गांव की गर्भवती महिला रेणु देवी (पति मुकेश हांसदा) को प्रसव के लिए खाट पर लेटाकर अस्पताल ले जाया गया. ग्रामीणों ने तीन किलोमीटर पहाड़ी पर पगडंडी के रास्ते खाट की डोली में लेटाकर फुफंदी गांव तक पहुंचाया. इसके बाद भी ममता वाहन का लाभ नहीं मिला. निजी वाहन से परिजन सीएचसी इचाक लाए, जहां डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. महिला ने बच्चे को जन्म दिया. हालांकि जन्म के बाद बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मालूम हो कि सोमवार की शाम सात बजे महिला को लेबरपेन शुरू हुआ.

सड़क और एंबुलेंस के अभाव में रात भर प्रसव पीड़ा से महिला कराहती रही. महिला को खाट की डोली में अस्पताल लाने में बाबूराम हांसदा, श्यामलाल मांझी, केशोलाल हांसदा, जागेश्वर सोरेन, रोहित किस्कू, शंकर हांसदा, पताई देवी, सूरजी देवी, नुनी देवी ने सराहनीय योगदान दिया. सड़क निर्माण की मांग को लेकर समाजसेवी सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री रमेश कुमार हेम्ब्रोम ने इन कठिन समस्या को लेकर कई बार जिला प्रशासन व वन विभाग को लिखित आवेदन दिया है. इसके बावजूद आज तक सड़क नहीं बनी. इस कारण वर्षों से गांव की गर्भवती व बीमार लोगों के समक्ष विकट समस्या हो रही है. इस गांव में सड़क निर्माण नहीं होने का मुख्य कारण वन विभाग द्वारा एनओसी नहीं मिलना बताया जा रहा है.

Also Read: झारखंड: हजारीबाग में 134 केंद्रों पर आज से मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, सीसीटीवी से होगी निगरानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >