कराटे चैंपियनशिप के लिए ढाका रवाना हुए प्रांजल

हजारीबाग के प्रांजल कुमार साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे भारतीय टीम के साथ ढाका के लिए रवाना हो गए हैं।

हजारीबाग. द कोबरा कराटे अकादमी के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता प्रांजल कुमार साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए बुधवार को हजारीबाग से रवाना हुए. प्रतियोगिता 16 से 20 जुलाई तक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होगी. वह पहले दिल्ली पहुंचेंगे, जहां से भारतीय टीम के साथ ढाका जायेंगे.

मुख्य कोच सेम्पाई चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने प्रांजल का भारतीय टीम में चयन किया है. प्रांजल हजारीबाग के पहले और झारखंड के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. रवाना होने के दौरान प्रमोद यादव, संजय कुमार सहित अकादमी के खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >