हजारीबाग: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग में हिंदी दिवस मनाया गया. विद्यालय की प्राचार्य अंकिता शर्मा ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में हिंदी का प्रयोग करने पर जोर दिया. प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में राजभाषा प्रभारी प्रकाश कुमार मेहता ने सरकार की गाइडलाइन की जानकारी दी. वरिष्ठ शिक्षक भीष्म कांत ने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया.
इस अवसर पर पुस्तकालय एवं कक्षा दसवीं में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में तीन समूह बनाये गये थे. पहले समूह में कक्षा तीन से पांच, दूसरे में कक्षा छह से आठ और तीसरे समूह में कक्षा नौवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों को शामिल किया गया. तीनों समूहों से कुल 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया.
निर्णायक दल में डीके पांडेय, प्रकाश कुमार मेहता एवं कुमार बाल शिव शामिल थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थियों ने सहयोग किया.
