हजारीबाग: पीएम श्री केबी उच्च विद्यालय हजारीबाग में शुक्रवार को प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन प्रभारी प्रधानाध्यापक के मार्गदर्शन में मुकेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और निगम वार्ड 34 के पार्षद कैलाश नायक की उपस्थिति में कराया गया.
अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय के गनमान्य की उपस्थिति में सर्वसम्मति से ललिता देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और इंद्रभूषण को उपाध्यक्ष बनाया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र हितों की सुरक्षा, विद्यालय समुदाय सहभागिता को सुदृढ़ बनाने में विद्यालय प्रबंधन समिति का अहम भूमिका रहती है.
प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ललिता देवी एवम उपाध्यक्ष इंदर भूषण ने विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास, गुणवतापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवम सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाने में सहयोग करने की बात कही.
मौके पर खेल शिक्षक उपेंद्र अग्रवाल, शबाना परवीन, अर्चना कुमारी, अनिता, बरखा रानी, नुमान मंजर, पूनम कुमारी शामिल थे.
