वृक्षों को रक्षासूत्र बांधकर बचाने का संकल्प

गोलगो में कार्यक्रम

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ प्रखंड के गोलगो में वन रक्षाबंधन कार्यक्रम मंगलवार को सुबह 10 बजे शुरू हुआ. इस अवसर पर सबसे पहले जंगल में स्थित वेदी पर फूल, बेल पत्र, धूप, दीप और प्रसाद चढ़ाया गया. उसके बाद वनदेवी को आराध्य मानते हुए उपस्थित ग्रामीणों ने नमन किया. साथ ही जंगल के वृक्ष की डालियों पर लाल कपड़े बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया. मौके पर गोलगो के वन रक्षाबंधन समिति अध्यक्ष काली महतो ने कहा कि जंगलों की सुरक्षा से ही हम सब सुरक्षित हैं. केवल जंगल की ही नहीं बल्कि इसमें निवास करने वाले वन्य प्राणियों की सुरक्षा भी आवश्यक है. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जंगल की सुरक्षा के प्रति सजग रहे. उन्होंने बताया कि अपने गांव में कई वर्षों से बैठक करा रहे थे, लेकिन जंगलों की कटाई नहीं रुक पा रही थी. जिसके कारण पिछले वर्ष से गांव में वन रक्षाबंधन कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. मौके पर वनरक्षी सरिता कुमारी, मूलचंद ठाकुर, जीवलाल प्रजापति, दुष्यंत पटेल, रामेश्वर कुमार, गंगाधर कुमार, प्रदीप कुमार, रणजीत कुमार, सरिता कुमारी, कहलाल कुमारी, कलावती देवी, रोहणी देवी, विमला देवी, मालती देवी, सविता देवी, कुंती देवी, चमेली देवी सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >