कैरम टैलेंट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल

आरएन प्लस टू सह उच्च विद्यालय में पदमा प्रखंड स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया. इसमें अंडर-17 और अंडर-19 के चार-चार टीमों ने भाग लिया.

पदमा. आरएन प्लस टू सह उच्च विद्यालय में पदमा प्रखंड स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया. इसमें अंडर-17 और अंडर-19 के चार-चार टीमों ने भाग लिया. अंडर-17 में प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राएं और अंडर-19 में प्लस टू विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. प्रतियोगिता का उद्घाटन साई सेंटर के को-ऑर्डिनेटर उद्धम सिंह व प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया.

विजेताओं को सम्मानित किया गया

अंडर-17 बालक वर्ग एकल के फाइनल में उच्च विद्यालय कुटीपीसी के छात्र अंशु कुमार और बालिका वर्ग में आरएन प्लस टू विद्यालय की छात्रा सेजल कुमारी ने जीत दर्ज की. वही अंडर-17 बालक युगल वर्ग में उच्च विद्यालय चंपाडीह और बालिका वर्ग में कस्तूरबा की छात्राओं ने विजय हासिल की. अंडर-19 युगल वर्ग में आरएन प्लस टू के छात्र हसन अंसारी और आनंद कुमार की जोड़ी ने परचम लहराया. बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय कुटीपीसी की छात्रा सुधो कुमारी और सपना कुमारी ने बाजी मारी. सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. विजेता खिलाड़ी 14 मई को जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में भाग लेंगें. इस अवसर पर नोडल शिक्षक मधुसूदन कुमार सिंह, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम कुमारी, खेल शिक्षक अनूप कुमार मेहता, पंकज कुमार, मनीष कुमार, संकुल साधनसेवी प्रभु साव, भीम गोस्वामी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >