बरकट्ठा (हजारीबाग): बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम गयपहाड़ी में एक व्यक्ति को सांप ने काट दिया है जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई है. सांप ने नंदलाल महतो (51 वर्ष) पिता- बेदामन महतो को डंस दिया है जिसे गंभीर हालत में परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.
सर्पदंश से व्यक्ति की हालत गंभीर, हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर

सर्पदंश से व्यक्ति की हालत गंभीर, हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर
Copied link
बरकट्ठा के गयपहाड़ी गांव में सर्पदंश से नंदलाल महतो की स्थिति गंभीर हो गई है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है.