9.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पेडलर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

हजारीबाग पुलिस ने लोहसिंघना मैदान के पास से एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

हजारीबाग: लोहसिंघना थाना पुलिस ने 9.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक पेडलर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्लू चौक निवासी युसूफ जावेद उर्फ तनवीर आलम उर्फ तनु के रूप में हुई है. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लोहसिंघना मैदान के समीप छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से 9.70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई.

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शहर में पैदल घूम-घूमकर युवाओं को पुड़िया बनाकर ब्राउन शुगर बेचता था. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह चतरा के एक तस्कर से ब्राउन शुगर खरीदकर हजारीबाग में बेचता था. आरोपी द्वारा बताए गए तस्कर की जानकारी चतरा के संबंधित थाना को उपलब्ध करा दी गई है.

पुलिस के अनुसार, युसूफ जावेद पहले भी तीन बार जेल जा चुका है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, मोटरसाइकिल चोरी और मारपीट के मामले दर्ज हैं. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shankar

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >