हजारीबाग में 9.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पेडलर पकड़ाया, भेजा जेल

हजारीबाग पुलिस ने लोहसिंघना से ब्राउन शुगर बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पहले भी तीन बार जेल जा चुका है और चतरा से नशा लाता था.

हजारीबाग: 9.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ लोहसिंघना पुलिस ने एक पेडलर को गिरफ्तार किया. पकड़े गये पैडलर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. पकड़े गये पेडलर कल्लू चौक के युसूफ जावेद उर्फ तनवीर आलम उर्फ तनु है.

शहर में पैदल घूम कर युवकों को बेचता था ब्राउन शुगर- लोहसिंघाना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने कहा कि ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गये आरोपी शहर में पैदल घूम-घूम कर युवकों को पुड़िया में ब्राउन शुगर बेचता था .गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे लोहसिंघना मैदान के समीप से गिरफ्तार किया. उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर मिला. तीन बार जा चुका है जेल- थाना प्रभारी में बताया कि पकड़े गये आरोपी युसूफ जावेद पूर्व में तीन बार पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा है. उसे पर आर्म्स एक्ट मोटरसाइकिल चोरी ओर मारपीट का मामला दर्ज है.

चतरा से ब्राउन शुगर खरीदता था- लोहसिंघना पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी युसूफ जावेद ने पुलिस को बताया कि वह चतरा के तस्कर से ब्राउन शुगर खरीदता था. उसे कागज की पुड़िया भरकर नशेड़ियों को बेचता है. पुलिस के समक्ष बताये गये तस्कर के नाम और पता चतरा के संबंधित थाना को जानकारी दी गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shankar

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >