बरही-चौपारण NH की बदहाली पर NHAI सख्त, जल्द समाधान का दिया भरोसा

हजारीबाग के बरही में एनएचएआई के पीडी आशुतोष सोनी ने खराब सड़क और जाम की समस्या का जायजा लिया. निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश.

हजारीबाग. राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा को लेकर उपायुक्त ने जतायी थी नाराजगी. बरही से चौपारण तक राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा और इसके कारण लग रहे जाम को लेकर हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती की सख्त नाराजगी के बाद एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशुतोष सोनी शुक्रवार को बरही पहुंचे. उनके साथ एनएचएआइ के अभियंता मुकेश कुमार भी थे.

बरही से चौपारण तक कई स्थानों का लिया जायजा

पीडी आशुतोष सोनी ने बरही चौक, बिलौतिया मोड़, रसोइया धमना और चौपारण क्षेत्र के कई स्थानों का जायजा लिया. जनता के आक्रोश को देखते हुए एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर पुलिस बल के साथ मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: MMDR कानून के विरोध में गोंदलपुरा में जन जागरण, 7 को महाधरना

सिक्स लेन निर्माण से बढ़ी परेशानी

डीसी ने कहा कि एनएच-टू पथ पर चोरदाहा बॉर्डर से गोरहर तक सड़क कई जगह सिक्स लेन के निर्माण के चलते असुविधाजनक हो गयी है. इस राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों का दबाव बहुत अधिक है, जिससे सड़क जाम और दुर्घटनाएं हो रही हैं. जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जायेगा.

निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश

सड़क निर्माण में लगी कंपनी को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा उन्होंने सर्विस लेन सहित विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण को हटाने, दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सड़क पर जगह-जगह सुरक्षा संकेत लगाने और बरही गोलंबर के किनारे रेडियम लगाने का भी निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में आदिवासी महिला से दुष्कर्म व मारपीट, पैर टूटा; दो आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जावेद इस्लाम

जावेद इस्लाम की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता व कहानी लेखक के रूप में भी है. कहानी रामपुर का रुस्तम के लिए इन्हें उत्तर प्रदेश के मऊ में 'गांव के लोग सोशल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट' द्वारा 2019 का "गांव के लोग कथा सम्मान" मिल चुका है. इन्होंने वर्ष 1984 में बीए इकोनॉमिक्स में ऑनर्स किया है. उसी वर्ष प्रभात खबर से जुड़ गये थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >