37 साल बाद बंद पदमा बंदरबेला मार्ग चालू कराया

स्थानीय मुखिया अनिल मेहता ने पहल कर विवाद समाप्त कराया, इसके बाद इस मार्ग को चालू कराया गया.

पदमा. पदमा से बंदरबेला जाने वाला मुख्य पथ आपसी विवाद के कारण 37 सालों से बंद था. स्थानीय मुखिया अनिल मेहता ने पहल कर विवाद समाप्त कराया, इसके बाद इस मार्ग को चालू कराया गया. उन्होंंने सड़क पर खड़ी की गयी दीवार को तोड़वाया. इस संबंध में मुखिया अनिल मेहता ने बताया कि 37 वर्ष पहले आपसी सहमति से निजी जमीन पर सड़क का निर्माण कराया गया था. बाद में बंदरबेला और पदमा के गोतिया लोगोंं के बीच विवाद उत्पन्न होने पर जमीन पर दीवार खड़ी कर सड़क को बाधित कर दिया था. इससे दोनों गांव के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत कर विवाद समाप्त करा दिया गया है. 37 साल बाद सड़क पुनः चालू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >