चौपारण. अफीम की खेती को पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर से नष्ट किया. ड्रोन के माध्यम से जंगली क्षेत्रों में अफीम के खेती तक प्रशासन की टीम पहुंची. थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि अफीम के खेतिहरों एवं तस्करों के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा. खेतिहरों एवं तस्करों के नाम का पता लगाया जा रहा है. उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. छापामारी दल ने उक्त स्थल से 14 डिलीवरी पाइप बरामद किया है. अभियान में डीएसपी अजीत कुमार बिमल, चंद्रशेखर कुमार, सुबिन्दर राम, रवि रंजन, दिव्य प्रकाश, बादल महतो, कमरूद्दीन अनि एवं श्रवण कुमार, कुलदीप कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
जंगली क्षेत्र में लगी अफीम को ट्रैक्टर से किया नष्ट
पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

जंगली क्षेत्र में लगी अफीम को ट्रैक्टर से किया नष्ट