सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत,,दूसरा घायल

मृतक रौशन कुमार (29) और घायल अमीर राम दोनों कटकमसांडी प्रखंड के छड़वा गांव के रहने वाले हैं.

कटकमसांडी. बड़कागांव मुख्य मार्ग के कटकमदाग पुंदरी मोड़ के समीप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया. मृतक रौशन कुमार (29) और घायल अमीर राम दोनों कटकमसांडी प्रखंड के छड़वा गांव के रहने वाले हैं. घटना मंगलवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार टाइल्स मार्बल का काम करते थे. काम कर दोनों फतहा से कटकमसांडी के अपने घर छड़वा गांव लौट रहे थे. इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से रौशन की मौत हो गयी. घायल अमीर राम का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद गांव में मातम छा गया. वहीं परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी है और एक युवक घायल है. शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना में शामिल वाहन को शीघ्र पकड़ने का प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umakant

उमाकांत शर्मा प्रभात खबर के कटकमसांडी प्रखंड के प्रतिनिधि हैं. ये 2003 से पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने एमए, एलएलबी की है. सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >