नाली नहीं बनने से नयी सड़क बनी तालाब

बरकट्ठा-चेचकप्पी मुख्य मार्ग पर नाली न होने से सड़क तालाब बन गई है। जल-जमाव से स्कूली छात्राओं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बरकट्ठा: बरकट्ठा-चेचकप्पी मुख्य मार्ग पर बरकट्ठा डीह के समीप जल-जमाव के कारण सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी है. इसका सबसे अधिक असर कन्या मध्य विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों पर पड़ रहा है.

बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व ही सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन दोनों ओर नाली का निर्माण नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी और बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है. लगातार जल-जमाव रहने से दुर्घटना के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.

स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पानी भरा रहने से ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने और वाहन खड़े करने में परेशानी होती है. दुकानदार संदीप कुमार वर्णवाल ने बताया कि दुकान के सामने पानी भरा रहने से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों के कारण गंदा पानी उछलकर दुकान और घरों के अंदर तक पहुंच जाता है. इससे सामान के साथ ग्राहकों को भी परेशानी होती है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है. ग्रामीण सहदेव नायक, नारायण मोदी, प्रकाश नायक, महादेव नायक, छोटू कुमार, बिट्टू कुमार और सुरेंद्र मोदी ने कहा कि इस संबंध में बीडीओ सह सीओ को आवेदन दिया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Reyej

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >