हजारीबाग. जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. उनके चित्र पर कांग्रेस नेताओं ने बारी-बारी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि देश की करोड़ों जनता के हृदय सम्राट पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एशो-आराम की जिंदगी न अपनाते हुए देश की स्वाधीनता के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ जूझना पसंद किया. पत्नी का देहांत होने पर भी मन को कठोर कर सत्याग्रह में कूद पड़े. स्वाधीन भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनने के बाद देश को विश्व के चोटी के राष्ट्रों के मध्य ले जाकर प्रतिष्ठित किया. पंडित नेहरू ने देश के चहुंमुखी विकास में अग्रणी भूमिका निभायी. स्टेट कॉर्डिनेटर विनोद कुशवाहा ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे. उन्होंने स्वतंत्र भारत की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उनके नेतृत्व में देश ने औद्योगिक विकास, शिक्षा, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों को प्राप्त किया. इस अवसर पर प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, मुन्ना सिंह, मनीषा टोप्पो, निसार खान, शशि मोहन सिंह, बिनोद सिंह, साजिद अली खान, परवेज अहमद, मो जाबिर, लाल बिहारी सिंह, अजीम खान, बाबर अंसारी, जय कुमार महतो, सदरूल होदा, अधिवक्ता मो वारिश, नरसिंह प्रजापति, मजहरूल इस्लाम, मो रब्बानी, विवेक कुमार, कमरूउद्दीन, शहबान रजा, अनिल कुमार भुइयां, मुश्ताक अंसारी, रंजीत यादव, विक्की धान सहित कई नेता-कार्यकता उपस्थित थे.
देश के विकास में पंडित नेहरू की अग्रणी भूमिका : जेपी पटेल
प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को 62वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया याद
