इचाक( हजारीबाग). बोंगा गांव निवासी 20 वर्षीय टिंकू मेहता का शव सिवाने नदी से एनडीआरएफ की टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे बरामद किया. यह शव 22 घंटे की तलाश के बाद मिला. घटना बुधवार को करीब एक बजे दिन घटी थी.
मृतक युवक दो अन्य दोस्तों के साथ सिवाने नदी नहाने गया था जैसे ही कपड़ा एवं चप्पल खोलकर नदी मे उतरा वैसे ही बहते हुए नदी के तेज धार में टिंकू बहने लगा. नदी की धारा इतनी तेज़ थी कि कुछ समझ पाने से पहले ही टिंकू उसमें खिंचता चला गया. उसके दोस्तों ने चीख-पुकार मचाई, लेकिन देखते ही देखते टिंकू आँखों से ओझल हो गया.
देर शाम तक बॉडी की तलाश जारी
इसके बाद स्थानीय ग्रामीण एवं पुलिस प्रशासन बुधवार की देर शाम तक बॉडी की तलाश करती रही. पर शाम तक बॉडी का पता नहीं चला था. प्रशासन के पहल पर गुरुवार को करीब 10 बजे एन डी आर एफ टीम के गोताखोर घटना स्थल पर पहुंचे एवं नदी में उतर कर बॉडी की तलाश शुरू कर दिया है. सिवाने नदी पुल से नीचे ढूंढते हुए गोताखोर आगे बढ़े कि साडम पुल से पहले नदी के पानी की धार के किनारे से गुरुवार 11 बजे दोपहर को मृतक टिंकू मेहता का शव मिला.
घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम
इधर अपने इकलौते बेटे के बेजान शरीर को देख माता-पिता, बहन और अन्य परिजन सदमे और दुःख से बेहाल हो गए, रुदन-क्रंदन का दृश्य हृदयविदारक था. मौके पर इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार ने शव को अपने कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है.
इस दौरान जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, मुखिया उमेश मेहता, पूर्व मुखिया भागवत मेहता, पंचायत समिति सदस्य मुरली प्रसाद मेहता के अलावा बोंगा एवं नगवां गांव के सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे.
फोटो 3 इचाक 1_मृतक टिंकू मेहता का फाइल फोटो फोटो 3 इचाक 2_शव को ढोकर बाहर ले जाते एन डी आर एफ टीम के सदस्य फोटो 3 इचाक 3 _शव को देखते ग्रामीण महिला पुरुष | प्रभात खबर नेटवर्क
फोटो 3 इचाक 1_मृतक टिंकू मेहता का फाइल फोटो फोटो 3 इचाक 2_शव को ढोकर बाहर ले जाते एन डी आर एफ टीम के सदस्य फोटो 3 इचाक 3 _शव को देखते ग्रामीण महिला पुरुष | प्रभात खबर नेटवर्क
लेखक: रामशरण शर्मा (प्रभाष खबर के अनुभवी पत्रकार). प्रभाष खबर क्षेत्र में एक विश्वसनीय और स्थापित समाचार माध्यम है.
