हजारीबाग में नवोदय दुर्गा पूजा समिति की नयी कमेटी गठित, शिव सेवक सिंह बने अध्यक्ष

हजारीबाग के शिव दयाल नगर स्थित नवोदय दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी का गठन किया गया है. शिव सेवक सिंह को अध्यक्ष और सुबोध कुमार को संरक्षक चुना गया है.

हजारीबाग. हजारीबाग के शिव दयाल नगर स्थित दुर्गा मंदिर में नवोदय दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक हुई. बैठक में पिछले साल के पूजा आयोजन का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया. इसके बाद पुरानी कमेटी को भंग कर समिति के सभी सदस्यों की आम सहमति से शारदीय दुर्गा पूजा के लिए नयी कमेटी का गठन किया गया. यह नई कमेटी आगामी दुर्गा पूजा के बेहतर आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाई गई है.

संरक्षक से लेकर कोषाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी तय

नयी कमेटी में संरक्षक की जिम्मेदारी सुबोध कुमार ‘शिवगीत’ एवं राम अवतार प्रसाद को दी गयी है. अध्यक्ष शिव सेवक सिंह, उपाध्यक्ष सीता राम सिंह, जीवन कुमार, उमा कांत सिन्हा एवं श्याम किशोर सिंह बनाये गये हैं. सचिव दया शंकर रावत, सह सचिव दिगंबर प्रसाद, प्रशांत कुमार सिन्हा एवं अमित कुमार रक्षित तथा कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह होंगे. वहीं सहायक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदीप कुमार सिन्हा एवं प्रभात कुमार सिंह को सौंपी गयी है.

पूजा और प्रतियोगिता की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी

पूजा प्रभारी अर्जुन ओझा को बनाया गया है, जबकि सहायक पूजा प्रभारी बिनोद सिंह होंगे. प्रतियोगिता प्रभारी की जिम्मेदारी अखौरी ओम प्रकाश, सुदर्शन प्रसाद केशरी एवं विजय सिंह को दी गयी है. प्रसाद प्रभारी प्रमोद कुमार, अविनाश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार तिवारी, ब्रह्म देव राम एवं धनञ्जय कुमार को बनाया गया है.

पूजन कार्य के लिए भी तय हुए पदाधिकारी

पूजन कार्य के लिए पंडित तारकेश्वर मिश्रा को पुजारी, पंडित राधे श्याम पाण्डेय को पाठकर्ता, विशाल मिश्रा को सहायक पुजारी और विजय कुमार सिंह (मुन्ना) को पूजक की जिम्मेदारी दी गयी है.

ये भी पढ़ें: 18 सितंबर को रामगढ़ में सजेगा करम महोत्सव का रंग, जानिए कहां-कहां होगा आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >