10 मई को सिविल कोर्ट में लगेगी नेशनल लोक अदालत

बैठक में आनेवाले पक्षकारों को सुविधा देने पर विचार विमर्श किया गया.

हजारीबाग. सिविल कोर्ट परिसर में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी. इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक की गयी. अध्यक्षता प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज रंजीत कुमार ने की. इसमें डीसी नैंसी सहाय समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, सभी प्रखंड से अंचल के पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए. बैठक में आनेवाले पक्षकारों को सुविधा देने पर विचार विमर्श किया गया. बताया गया कि अधिक से अधिक मामलों का निबटारा हो, इसके लिये सभी विभागों को नोटिस जारी कर दिया गया है. प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना ने बताया कि पक्षकारों को नोटिस भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है. राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलहनीय आपराधिक मामलों के अलावा श्रम विभाग, मापतौल, वन विभाग, उत्पाद विभाग, बिजली विभाग, बैंक रिकवरी मामले, चेक बाउंस, मोटर वाहन दुर्घटना, कुटुंब न्यायालय में लंबित मामलों का निष्पादन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >