हजारीबाग. जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पांच से सात सितंबर तक आयोजित झारखंड राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 में नमन विद्या के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. विद्यालय के 12 खिलाड़ियों ने हजारीबाग जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में सात पदक अपने नाम किये. यह उपलब्धि हजारीबाग के लिए भी खास है, क्योंकि राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जिले की ओर से एक साथ इतने पदक जीतने की यह उल्लेखनीय उपलब्धि बतायी गयी है. अंडर-13 बालिका वर्ग में आराध्या श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. इसी वर्ग में कामिका चेतन ने रजत और सौम्या सिंह ने कांस्य पदक जीता. आराध्या ने अंडर-15 बालिका वर्ग में भी कांस्य पदक अपने नाम किया. अंडर-11 बालक वर्ग में लक्ष्य चौरसिया, अंडर-11 बालिका वर्ग में आयरा इरफान सिद्दीकी तथा अंडर-13 बालक वर्ग में निर्वाण जैन ने कांस्य पदक हासिल किया. एचडीटीटीए के सचिव मुरारी सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए नमन विद्या के योगदान की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रयास से हजारीबाग में टेबल टेनिस का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है. प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अभिभावकों ने भी पदक विजेताओं को बधाई दी। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और सुविधाओं के कारण खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ रहा है.
Repetead News::::::जमशेदपुर में नमन विद्या के पैडलरों का जलवा, जीते सात पदक

विजयी प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network
Copied link
जमशेदपुर में आयोजित झारखंड राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप में नमन विद्या के खिलाड़ियों ने सात पदक जीतकर हजारीबाग का नाम रोशन किया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।