मुसलिम भाईयों ने जुलूस में शामिल रामभक्तों पर बरसाये फूल

मुसलिम भाईयों ने रामभक्तों की सेवा करते हुए उन्हें पानी की बोतलें दी.

बड़कागांव. बड़कागांव मध्य पंचायत के जामा मस्जिद के पास रात 8:30 बजे से लेकर सुबह 4:00 बजे तक मुस्लिम भाईयों ने जुलूस में शामिल रामभक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. इधर, आठ अप्रैल को निकले जुलूस का समापन दूसरे दिन सुबह 4:00 बजे हुआ. मुसलिम भाईयों ने रामभक्तों की सेवा करते हुए उन्हें पानी की बोतलें दी. स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से मुखिया मोहम्मद तकरीम उल्लाह खान, मोहम्मद इब्राहिम, सदर मोहम्मद खुर्शीद, गुड्डू मल्लिक सहित अन्य शामिल थेे. इस अवसर पर रंजीत मेहता, रितेश ठाकुर, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी, सदर मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद इब्राहिम, सोनू इराकी मजहर मलिक, मोहम्मद रोहित, मोहम्मद इसरार, मो सोनू इराकी, मोहम्मद मो हकीम, इम्तियाज सुमित, रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी, लोकनाथ महतो, एसडीपीओ पवन कुमार, बीडीओ जितेंद्र मंडल, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी नमेधारी रजक, दंडाधिकारी रवि शंकर पाठक, बसंती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >