हजारीबाग: कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने कई पूजा पंडालों में टेका माथा, गणेशोत्सव पर क्षेत्र की खुशहाली की मांगी मन्नत

कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने हजारीबाग के कई गणेश पूजा पंडालों में जाकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की. उन्होंने लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया.

हजारीबाग. कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने हजारीबाग शहर एवं आसपास के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित गणेश पूजा महोत्सवों में भाग लिया. उन्होंने पूजा पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव हमारी समृद्ध धार्मिक व सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है, जो समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का कार्य करता है.

पूजा समितियों के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं से की मुलाकात

मुन्ना सिंह ने विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों, आयोजकों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं. दारू में आयोजित भव्य पूजा समारोह के दौरान उनके साथ स्थानीय थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य गीता देवी, कांग्रेस प्रदेश सचिव रेणु देवी, प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा और आलोक राज विशेष रूप से मौजूद रहे.

शहर के प्रमुख पूजा पंडालों में रहे शामिल

इसके अतिरिक्त, उन्होंने हजारीबाग शहर के खजांची तालाब स्थित पूजा पंडाल, सिद्धिविनायक संगठन (नूरा क्लब), साईं मंदिर गणेश पूजा समिति (विकास नगर) और स्वर्ण चटक समिति (बाबूगांव) द्वारा स्थापित गणेश पूजा पंडालों में भी शिरकत की और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में टाटा पावर ईवी चार्जिंग की फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी करने वाले बिहार के 5 शातिर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >