हजारीबाग. महापौर अरविंद कुमार ने नगर आयुक्त पर नियम संगत कार्य नहीं करने का आरोप लगाया है. महापौर ने प्रेसवार्ता में कहा कि शहर में सात स्थानों पर पुलिस ट्रैफिक रूम बनाने के लिए नौ लाख 98 हजार की निविदा निगम द्वारा निकाली गयी है. जिसका टेंडर आठ मई को होना है. जबकि जिस ट्रैफिक रूम का टेंडर निकाला गया है, उसका निर्माण टेंडर के पहले कई स्थानों पर कर दिया गया है. महापौर ने 25 अप्रैल को आयोजित बोर्ड की बैठक में नियम की अनदेखी कर सहायक नगर आयुक्त को बैठक की जिम्मेवारी सौंपना अनुचित बताया. कहा कि यह बोर्ड की गरिमा और जनप्रतिनिधियों के अधिकार का उल्लंघन है. उन्होंने आरोप लगाया है कि योजना का निरीक्षण करने व फाइल नहीं देखने दिया जा रहा है. निगम द्वारा खरीदी गयी सामग्री, यंत्र, वाहन समेत अन्य कार्यों की भी जानकारी नहीं दी जा रही है. महापौर कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर्मी को हटा लेना व गाड़ी व तेल की व्यवस्था नहीं करना समझ से परे है.
नियम संगत कार्य नहीं कर रहे नगर आयुक्त : महापौर
महापौर ने प्रेस कांफ्रेंस कर लगाया आरोप
