बुजुर्ग परिवार व समाज की नींव

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रामनगर में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह

हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रामनगर कदमा में बुधवार को दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह, सदस्य प्रदीप कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य राजकुमार नाग ने भारत माता व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों को हनुमान चालीसा भेंट की गयी. उन्होंने बताया कि दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का उद्देश्य केवल बुजुर्गों का सम्मान करना नहीं, बल्कि परिवार, संस्कार और समाज की जड़ों को मजबूत करना भी है. विद्यालय के उपाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह ने कहा कि दादा-दादी एवं नाना-नानी बच्चों के प्रथम संस्कारदाता होते हैं. प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि बुजुर्गों के जीवन अनुभव बच्चों और युवाओं के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं. राजकुमार नाग ने कहा कि शिशु मंदिर केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण का स्थान है. इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहन, आचार्य कविता सिंह, पुष्पा पाठक, नैंसी कुमारी, अभिषेक आनंद, दीपक कुमार, रिया कुमारी, सेविका शांति देवी सहित अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >