हजारीबाग : माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों की सेवा संतुष्ट, चारों ओर शिक्षकों में खुशी

Hazaribagh News: हजारीबाग में शिक्षा विभाग ने माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए लंबे समय से लंबित सेवा संपुष्टि की प्रक्रिया पूरी कर दी है.

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट 

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग शिक्षा विभाग में कार्यरत माध्यमिक स्कूलों के लगभग शिक्षकों का सेवा संतुष्ट हो गया है. इससे चारों ओर शिक्षकों में खुशी है.

डीईओ ने दी जानकारी

डीईओ सह प्रभारी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल) प्रवीण रंजन बताया है कि बड़ी संख्या में शिक्षक सेवा संपुष्टि को लेकर परेशान थे. शिक्षा विभाग में शिक्षकों की परेशानी का समाधान किया है.

160 शिक्षकों की अंतिम सेवा संपुष्टि

डीईओ ने खुशी जाहिर करते हुए बताया माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत लगभग शिक्षकों की सेवा संपुष्टि कर दी गई है. 160 हाई स्कूल शिक्षकों की अंतिम सेवा संपुष्टि 28 अप्रैल को किया गया. सेवा संपुष्टि के बाद सभी 160 हाई स्कूल शिक्षकों की सूची शिक्षा विभाग ने जारी की है.

जिला स्थापना समिति के निर्णय के बाद कार्रवाई

प्रवीण रंजन ने कहा जिले के उपायुक्त सह अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक में निर्णय के बाद शिक्षकों की सेवा संपुष्टि हुई है अब जिले में माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों की सेवा संपुष्टि लगभग शून्य हो गया है. यह अपने आप में शिक्षा विभाग के लिए खुशी की बात है. इसमें सबसे अधिक शिक्षकों की खुशी शामिल है.

सेवा संपुष्टि का महत्व

दो वर्ष नौकरी के कार्यकाल पूरा करने के बाद बड़ी संख्या में शिक्षक सेवा संतुष्टि के लिए परेशान थे. नौकरी में आने के बाद सेवा संपुष्टि एक महत्वपूर्ण और जरूरी काम है. सेवा संपुष्टि का मतलब नौकरी का कंफर्मेशन है. सेवा संपुष्टि होने के बाद नौकरी के कार्यकाल में सभी के भविष्य की रणनीति तय होती है. वेतन में बढ़ोतरी से लेकर कई लाभ जुड़ते हैं. इससे नौकरी करने वाले परिवार जनों को फायदा पहुंचता है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >