प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

जनगणना 2027 की तैयारी, 16 मई से शुरू होगा पहला चरण

चौपारण. जनगणना 2027 के लिए प्रतिनियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को केबीएसएस प्लस टू उवि में शुरू हुआ. इसमें 50-50 के तीन समूहों को एक साथ प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ नितेष भाष्कर ने कहा कि सभी कर्मी पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें. 16 मई से जनगणना का प्रथम चरण शुरू होगा. डिजिटल मोड में कार्य की सटीकता महत्वपूर्ण है, क्योंकि इन्हीं आंकड़ों से देश की भावी योजनाएं बनाने में सहायता मिलती है. सहायक चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक अनिल राणा ने बताया कि चौपारण के छह फील्ड ट्रेनरों ने जिला स्तर पर प्रशिक्षण लिया है, जो कर्मियों को तकनीकी जानकारियां देंगे. प्रशिक्षक जनार्दन प्रसाद वर्मा ने बताया कि इस बार जनगणना डिजिटल मोड में होगी. प्रथम चरण 16 मई से 14 जून तक चलेगा, जिसमें मकान सूचीकरण व गणना की जायेगी. सभी को हाउस लिस्टिंग ब्लॉक आवंटित कर दिये गये हैं. प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा दर्ज करेंगे. प्रशिक्षण में कमलेश कुमार कमल, सुरेंद्र कुमार दास, मो. कैसर आलम, राजा राम रवि व मनोज कुमार रवि प्रतिभागियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं. मालूम हो कि चौपारण प्रखंड में आठ बैच में 54 पर्यवेक्षक एवं 333 प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जाना है. कुछ पर्यवेक्षक एवं प्रगणक को सुरक्षित रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >