बरकट्ठा: केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने विभिन्न विभागों के लिए अपने प्रतिनिधियों का मनोनयन किया है. उन्होंने संसदीय क्षेत्र कोडरमा अंतर्गत जिला हजारीबाग के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का जिला स्तर विभाग का सांसद प्रतिनिधि रामचंद्र चौधरी, गोरहर थाना क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि पियूष पांडेय तथा प्रखंड बरकट्ठा के शिक्षा विभाग का सांसद प्रतिनिधि सत्यम भारती को नियुक्त किया है.
नियुक्ति के बाद पियूष पांडेय ने कहा कि सांसद अन्नपूर्णा देवी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को सांसद तक पहुंचाने और जनता के हित में कार्य करने के लिए जिम्मेदारी निभायेंगे.
