सांसद ने चलाया स्वदेशी और जीएसटी जागरूकता अभियान

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की तख्ती लेकर दुकानों पर गये

हजारीबाग. सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा हजारीबाग इकाई ने स्वदेशी अपनाने और जीएसटी के घटे दर को लेकर शहर में जागरूकता अभियान चलाया. अभियान की शुरुआत सांसद कार्यालय से हुई. सांसद ने शहर के दुकानों में घूम-घूमकर दुकानदारों और ग्राहकों को नयी जीएसटी दर के बारे में जानकारी दी. इस दौरान सांसद हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की तख्ती लिये हुए थे. सांसद द्वारा कई दुकानों पर जीएसटी के घटे दर व स्वदेशी अपनाने से संबंधित फ्लैक्स लगाये गये. जिसमें प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त किया गया है. सांसद ने कहा कि सरकार ने बचत उत्सव का तोहफा दिया है. इसके लिए हम सभी मोदी सरकार का धन्यवाद देते हैं. विकसित भारत के लिए स्वदेशी अपनाने का आग्रह भी लोगों से किया गया है. दुकानदार भी सांसद से मिलकर काफी खुश नजर आये. कहा कि नये जीएसटी दर लागू होने से ग्राहकों को काफी फायदा होगा. साथ ही लोगों की क्रय शक्ति भी बढ़ेगी. इससे अर्थव्यवस्था को नया आधार मिलेगा. दुकानदारों ने कहा कि हमलोग भी अपनी दुकानों में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को प्रमोट करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >