बरकट्ठा (हजारीबाग): केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विभागों के लिए अपने प्रतिनिधियों का मनोनयन किया है. संसदीय क्षेत्र कोडरमा के अंतर्गत हजारीबाग जिले में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिला स्तर के सांसद प्रतिनिधि के रूप में रामचंद्र चौधरी, गोरहर थाना क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि के रूप में पियूष पांडेय और बरकट्ठा प्रखंड के शिक्षा विभाग के सांसद प्रतिनिधि के रूप में सत्यम भारती को नियुक्त किया गया है.
मनोनयन के बाद पियूष पांडेय ने कहा कि सांसद अन्नपूर्णा देवी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को सांसद तक पहुंचाने और जनता के हित में कार्य करने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे.
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
