एक सौ से अधिक वाहन चालकों को काटा गया चालान

एक सौ से अधिक वाहन चालकों को काटा गया चालान

हजारीबाग. हजारीबाग शहर में कई चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान दो पहिया वाहनों में बिना हेलमेट चलनेवाले चालकों पर ट्रैफिक पुलिस जुर्माना वसूला है. इसके अलावा पुलिस ने वाहनों का इंश्योरेंस पेपर, ऑनर बुक, ड्राइविंग लाइसेंस और हेल्मेट की जांच की गयी. ट्रैफिक पुलिस ने झील त्रिमूर्ति चौक पर एक सौ से अधिक दो पहिया वाहनों का जुर्माना राशि के लिये चालान काटा गया. इसमें बिना हेल्मेट वाहन चलानेवाले 74 दो पहिया वाहन, दो पहिया वाहन में ट्रिपल लोड चलनेवाले 34 वाहनों, दो पहिया वाहन चलाते समय मोबाइल चलानेवाले दो चालकों व बिना इंश्योरेंस के छह वाहनों पर जुर्माना के लिये चलान काटा गया. सीसीआर डीएसपी सह ट्रैफिक प्रभारी डीएसपी अरमानुल हक ने कहा कि एसपी अमन कुमार के निर्देश पर शहर में जाम नहीं लगे, इसे लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई

डीएसपी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले दो पहिया वाहन चालकों पर भारी जुर्माना व कार्रवाई की जायेगी. इधर शहर वासियों ने कहा कि हजारीबाग शहर मे बिना सीट बेल्ट लगाये चालक कार चलाते नजर आते है. इसके अलावा शहर के गुरूगोविंद सिंह रोड, मेनरोड, मालवीय मार्ग मे वीआईपी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी अपने कार को खडीकर शहर मे जाम कर रहे हैं. शहर की सड़कों पर कार खड़ी करनेवाले अधिकारियों पर भी ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करने की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >