बंगलादेश से पहुंचा प्रवासी निकला कोरोना पॉजिटिव

प्रखंड के बरकनगांगो पंचायत में बंगलादेश से पहुंचा एक प्रवासी कोरोना पॉजिटिव निकला. इसके साथ ही बरकट्ठा में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर 16 हो गयी है

बरकट्ठा : प्रखंड के बरकनगांगो पंचायत में बंगलादेश से पहुंचा एक प्रवासी कोरोना पॉजिटिव निकला. इसके साथ ही बरकट्ठा में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर 16 हो गयी है. बुधवार की शाम प्रवासी मजदूर बंगलादेश से हजारीबाग पहुंचा था. उसे बरही स्थित कोरेंटिन सेंटर में रखा गया था.

रिपोर्ट आने के बाद उसे बरही से मेडिकल कॉलेज हजारीबाग के कोविड-19 वार्ड में भर्ती किया गया है. ज्ञात हो कि देश के विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में बरकट्ठा लौटनेवाले प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है.

बरकट्ठा चिकित्सा प्रभारी डॉ रजनीकांत ने बताया कि बरकट्ठा में 16 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. इनमें 10 के स्वस्थ्य होकर वापस लौट जाने के बाद अब चार केस एक्टिव रह गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >