मेहता कुशवाहा विकास मंच का जिला स्तरीय महासम्मेलन

मेहता एवं कुशवाहा की एकजुटता से ही राजनीतिक भागीदारी संभव : पूर्व सांसद

इचाक. इचाक प्रखंड के उच्च विद्यालय सिझुआ के प्रांगण में रविवार को मेहता कुशवाहा विकास मंच का जिला स्तरीय महासम्मेलन हुआ. अध्यक्षता सदर प्रखंड के पूर्व जिप सदस्य विनोद मेहता ने की. संचालन ओम प्रकाश मेहता ने किया. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि मेहता एवं कुशवाहा की एकजुटता को बनाये रखना है, तभी राजनीतिक भागीदारी संभव होगी. आपसी फूट से संगठन कमजोर होगा. मेहता एवं कुशवाहा के सहयोग से ही सांसद एवं विधायक बनने का गौरव प्राप्त हुआ है. इसे भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने विक्षुब्ध लोगों को पुनः विचार करने एवं मेहता कुशवाहा विकास मंच की एकजुटता बनाये रखने की अपील की. विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा कि मेहता कुशवाहा मंच सांगठनिक एकजुटता के लिए बना था. उसे बनाये रखने की जरूरत है. समाजसेवी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है. लोग शिक्षित होंगे, तभी मेहता कुशवाहा समाज का उत्थान होगा. झामुमो के आरके मेहता, आजसू के प्रदीप कुमार मेहता, जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता, आजसू के संजय मेहता, प्रवीण मेहता समेत कई लोगों ने मेहता कुशवाहा की एकता बनाये रखने एवं समाज के उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही. मंच की स्थायी कमेटी का गठन : सम्मेलन के दौरान मेहता कुशवाहा विकास मंच की स्थायी कमेटी की घोषणा की गयी. इसमें अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद मेहता, डेगनारायण प्रसाद मेहता, तुलसी कुमार मेहता, प्रकाश कुमार मेहता, सचिव बिंदेश्वरी प्रसाद मेहता, संयुक्त सचिव अजय कुमार मेहता, उपसचिव गोविंद प्रसाद मेहता, लखिंद्र कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अनंत कुमार आर्य, प्रभु प्रसाद मेहता बनाये गये. मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, संरक्षक जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, समाजसेवी बटेश्वर प्रसाद मेहता, सुनील कुमार मेहता, प्रो सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता, पूर्व प्रमुख रामलखन प्रसाद मेहता, कृष्णा प्रसाद मेहता, विनोद प्रसाद मेहता, भागवत प्रसाद मेहता, प्रदीप प्रसाद मेहता, रेणु कुमारी, इंद्रमणि कुशवाहा, आरके मेहता के अलावा कार्यकारिणी सदस्य में रंजीत कुमार मेहता, बीरबल प्रसाद मेहता, कमल प्रसाद मेहता, दिनेश प्रसाद मेहता, भरत प्रसाद मेहता, कालीचरण प्रसाद मेहता, दशरथ प्रसाद मेहता, विजय प्रसाद मेहता, दीपक प्रसाद मेहता, अभिजीत कुमार मेहता, गोविंद प्रसाद मेहता, राजेंद्र प्रसाद मेहता, सुरेश प्रसाद, वीरेंद्र भगत, डेगलाल प्रसाद मेहता, महेंद्र प्रसाद मेहता, भीम प्रसाद मेहता सहित अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >