स्वच्छ पेयजल देने को लेकर की बैठक

प्रखंड के जलसहियाओं ने पानी टंकी प्लांट में स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर बैठक की

चलकुशा. प्रखंड के जलसहियाओं ने पानी टंकी प्लांट में स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर बैठक की. बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल सुचारू रूप सप्लाई करने की बात कही. पानी टंकी से नियमित रूप से जल सप्लाई नहीं होने से पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है. जलसहियाओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू रूप से पानी नहीं मिलने पर गर्मी में लोगों को पानी का संकट का सामना करना पड़ता है. जलसहिया स्वच्छता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं. जलसहिया गांवों में पानी की बर्बादी रोकने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है. उमवि बुकाड़ में छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक वितरण चौपारण. उमवि बुकाड़ के कक्षा एक एवं दो के छात्र-छात्राओं के बीच मुखिया पति अभिमन्यु प्रसाद भगत ने शुक्रवार को पोशाक का वितरण किया. श्री भगत ने सरकार द्वारा बच्चों को मिलनेवाले स्कूल ड्रेस सेट, एक स्वेटर तथा जूता-मोजा का वितरण किया. श्री भगत ने कहा प्रत्येक दिन आप अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजे. तभी सरकार की ओर से चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजना का लाभ मिलेगा. मौके पर शिक्षक अजय कुमार यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रूबी देवी, गंगिया देवी, सबिया देवी, कपूरवा देवी सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >