आम बागवानी किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम : प्रमुख

बरकट्ठा में प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला संपन्न

बरकट्ठा. प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रेणु देवी ने की. संचालन बीएफटी गुलजार अली ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख सूरजी देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया. मेला में विभिन्न पंचायतों से आम बागवानी के लाभुकों ने भाग लिया. सभी लाभार्थी अपनी-अपनी उन्नत आम की किस्में आम्रपाली, मालदा, हेमसागर, चौसा, मल्लिका, लंगडा, नीम सागर, दशहरी आदि के साथ उपस्थित हुए. मौके पर किसानों को आम बागवानी की उन्नत तकनीकों, पौधों की देखभाल, सिंचाई प्रबंधन, रोग नियंत्रण तथा विपणन संबंधी जानकारी दी गयी. किसानों के बीच आम के पौधे भी वितरित किये गये. उन्हें अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया. प्रमुख ने कहा कि आम बागवानी किसानों की आय बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम है. सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बना सकते हैं. इस अवसर पर प्रधान लिपिक फनीनाथ भूषण, बीपीएम चिंताहरण पाठक, उपप्रमुख प्रतिनिधि उत्तिम महतो, वेंडर देवानंद कुमार, जेएसपीएल नीरज कुमार, बीएफटी दिलीप कुमार, पंसस लखन महतो, पंचायत सचिव कैलाश महतो, प्रियंका कुमारी, नागेश्वर यादव, मुकेश कुमार, अशोक सिंह, संतोष कुमार शर्मा, किशोर पासवान, राजाराम मांझी, जाॅन टुडू, राजेंद्र प्रसाद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >