हजारीबाग: चौपारण में विश्वकर्मा पूजा के दिन हादसा, तालाब में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत

चौपारण के भगहर/लोहरा गांव में विश्वकर्मा पूजा के दिन एक दुखद घटना हुई. 30 वर्षीय गुरुचरण मांझी तालाब में स्नान करते समय डूब गए. तैराकों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

चौपारण (हजारीबाग). भगहर/लोहरा गांव में विश्वकर्मा पूजा के दिन तालाब में डूबने से 30 वर्षीय गुरुचरण मांझी की मौत हो गई. गुरुचरण मांझी, पिता भुनेश्वर मांझी, तालाब में स्नान करने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया. उसके साथ स्नान करने गए लोगों के अनुसार, गुरुचरण काफी देर तक तालाब से बाहर निकलने का प्रयास करता रहा, लेकिन वह सफल नहीं हो सका. इसके बाद घटना की सूचना गांव में फैल गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास जुट गए.

तैराकों की मदद से निकाला बाहर

ग्रामीणों ने तालाब में उसकी तलाश शुरू की. गांव के तैराकों की मदद से गुरुचरण को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. बताया गया कि गुरुचरण घर में हुए मामूली विवाद के बाद तालाब में स्नान करने के लिए गया था. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >