प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हजारीबाग के कुद गांव में शुक्रवार रात की घटना

कटकमसांडी. हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद गांव में शुक्रवार की रात एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक धीरज उर्फ गोलू गोप कुद गांव का निवासी था, जबकि युवती हजारीबाग के हुरहुरु की रहने वाली थी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी. वहीं सूचना पाकर कटकमदाग पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि दोनों के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. इस बीच युवती की शादी उसके परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दी, जो 26 मई को होनी थी. विवाह तय होने की सूचना से दोनों आहत थे. शुक्रवार को युवती कुद गांव स्थित धीरज के नये मकान में पहुंची, जहां दोनों ने घंटों बातचीत के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया. पुलिस ने दोनों शवों का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शनिवार को परिजनों को सौंप दिया. जिसके बाद अलग-अलग स्थानों पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. युवती के परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार को किसी जरूरी काम की बात कहकर घर से निकली थी. पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >