खाटू वाले का प्यार… भजन पर झूमे लोग

फागुन एकादशी के अवसर पर अग्रवाल युवा मंच के विनीत मुनका और विवेक मुनका को मारवाड़ी अग्रवाल समाज ने सम्मानित किया.

हजारीबाग. श्री श्याम टाबरिया हजारीबाग की ओर से मंगलवार को राणी सती मंदिर के प्रांगण में श्री श्याम फागुन रंग भरी एकादशी कीर्तन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के प्रधान पुजारी शशिकांत मिश्रा ने की. यजमान के रूप में नीरज अग्रवाल मुनका एवं उनकी पत्नी ने पूजा कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद अखंड ज्योत प्रज्वलित की गयी. श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारों के साथ कीर्तन में भाग लिया. कलाकारों ने बाबा श्याम पर आधारित भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया. भजनों में खाटू वाले का प्यार, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम जैसे लोकप्रिय गीतों ने श्रद्धालुओं को खूब झूमाया. फागुन एकादशी के अवसर पर अग्रवाल युवा मंच के विनीत मुनका और विवेक मुनका को मारवाड़ी अग्रवाल समाज ने सम्मानित किया.

नाई समाज का होली मिलन

इचाक. नाई समाज इचाक प्रखंड कमेटी ने मंगलवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा अखाड़ा इचाक के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी. वहीं फगुआ गीत गाकर खूब झूमे. कार्यक्रम में झामुमो नेता सुनील कुमार ठाकुर,प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष संतोष ठाकुर, शंभु ठाकुर, रामशरण शर्मा, अशोक ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार ठाकुर, मनोज ठाकुर, विक्रम उर्फ विक्की शर्मा, गोपाल ठाकुर, भरत ठाकुर, महेश वैद्य, रोहित शर्मा, चंदन ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर, महादेव वैद्य, सुरेश कुमार, रविशंकर वैद्य, विश्वनाथ ठाकुर, मृत्युंजय ठाकुर, बसंत ठाकुर, दीपू ठाकुर, सिब्बल मास्टर, मनोज सोनी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >