पांच करोड़ 43 लाख की पांच योजनाओं का शिलान्यास

बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने शनिवार को योजनाओं का शिलान्यास किया.

बरही. बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने शनिवार को बरही प्रखंड में पांच करोड़ 43 लाख की पांच योजनाओं का शिलान्यास किया. इनमें गौरिया में स्थित राजा आहार का 49 लाख व नायवा आहार का 84 लाख की लागत से जीर्णोद्धार, खैरोन से कतियोन तक डीएमएफटी मद से दो करोड़ की लागत से सड़क निर्माण, ग्राम कजरा में भुईयां टोली तक पीएमजीएसवाई से एक करोड़ 97 लाख से कालीकरण सड़क निर्माण व प्राथमिक विद्यालय कटियोन्न की चहारदीवारी निर्माण की योजना शामिल है. मौके पर विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने पर ग्रामीणों की समस्याएं दूर होंगी. शिलान्यास समरोह में विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, दुलार यादव, मुखिया कुमारी मीरा, मुखिया सरिता देवी, मुखिया शमशेर आलम, विशेश्वर यादव, राजन ओम, नागेश्वर यादव, अशोक यादव, युगल यादव, इंद्रदेव ठाकुर, दीनानाथ यादव, प्रद्युम्न सिंह, रोहन यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >